{"_id":"682b85daf11d3eb7990e93c4","slug":"the-thickness-of-the-road-is-more-than-the-standard-and-the-cleaning-is-less-raebareli-news-c-101-1-slko1031-133456-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मानक से ज्यादा सड़क की मोटाई तो सफाई मिली कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मानक से ज्यादा सड़क की मोटाई तो सफाई मिली कम
Tue, 20 May 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 20 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को दबंग की मिली धमकी पर नाराजगी जाहिर करते लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंत
रायबरेली। पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष मुकेशचंद्र शर्मा ने सोमवार को सलोन-जगतपुर मार्ग से झरहा जाने वाली सड़क निर्माण की जांच की। शिकायत पर विभागीय अधिकारियों ने शनिवार को निर्माण कार्य रोकवा दिया था।
जांच में पाया गया कि एक किमी. सड़क का निर्माण होना है। महज 50 मीटर ही सड़क बनी है। सड़क की मोटाई मानक से ज्यादा मिली। तारकोल की मात्रा भी अधिक मिली। हालांकि सफाई कुछ कम पाई गई। प्रमुख अभियंता ने जेई को सड़क की सफाई ठीक तरीके से करने की बात कही।
प्रमुख अभियंता की जांच के दौरान जेई राकेश पटेल को एक दबंग ने थप्पड़ मारने की चेतावनी दे दी। इससे मामला गरमा गया। किसी तरह स्थिति संभाली गई। जांच के बाद जेई राकेश पटेल ने प्रमुख अभियंता को पूरे प्रकरण से अवगत कराया और दबंग के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
राकेश के अलावा अन्य जेई बृजेश यादव, मो. असलम, आरसी वर्मा, महेंद्र, किरन, सरवन व अतुल अस्थाना आदि ने आरोप लगाया है कि दबंग ने सभी अवर अभियंताओं से कहा है कि आप लोग कोई काम करोगे तो सबसे पहले मुझे बताओगे।
मोबाइल पर मेसेज लिखकर भेजा है कि कोई भी काम मुझसे पूछे बिना और मेरी जानकारी के बगैर नहीं कराएंगे। अवर अभियंताओं का आरोप है कि दबंग के इशारे पर ही सडक़ निर्माण में अनियमितता की फर्जी शिकायत की गई है जबकि सड़क का निर्माण कार्य अभी शुरू ही हुआ था। प्रमुख अभियंता ने दबंग पर कार्रवाई कराने का भरोसा दिया है।