{"_id":"688e68ef0db32af29c0b9ba6","slug":"the-team-from-rajbhawan-visited-the-school-and-expressed-displeasure-on-seeing-the-dirt-raebareli-news-c-101-1-slp1006-138345-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: राजभवन से आई टीम ने देखे विद्यालय, गंदगी देख जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: राजभवन से आई टीम ने देखे विद्यालय, गंदगी देख जताई नाराजगी
Sun, 03 Aug 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आदेश पर राज्यपाल सचिवालय के अधिकारी जमाल सिद्दीकी के नेतृत्व में 15 सदस्यों की एक टीम शनिवार को कस्बा पहुंची। इसके बाद गुझवा गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंची। टीम ने यहां शिक्षक व विद्यार्थियों के साथ पौधरोपण किया। इसके बाद अधिकारियों ने विद्यालय का निरीक्षण किया।
टीम का नेतृत्व स्क्वाडन लीडन आभास शेजवेलकर ने किया। उन्होंने नई शिक्षा नीति-2020 के तहत बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही शिक्षा की सराहना की। इस दौरान टीम को स्कूल में साफ-सफाई व भवन का रखरखाव ठीक नहीं मिला। अधिकारियों को सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम कुंदनगंज स्थित पीएम श्री विद्यालय पहुंची। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि टीम ने उन्हें राजभवन में जल्द छात्र-छात्राओं के साथ आमंत्रित करने को कहा है। वहीं आरडीजीएस विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. अमेरिका सिंह ने आए सभी अधिकारियों को सम्मनित किया।
बच्चों को किया जागरूक
शिवगढ़ के चंदापुर स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में राज्यपाल सचिवालय से आई टीम ने बच्चों से मुलाकात और राज्यपाल का संदेश दिया। कहा कि पर्यावरण को लेकर जागरूक किया। बच्चों से स्कूल में खाने पीने व रहने के लिए मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर एबीएसए अनिल मिश्र, विद्यालय की वार्डन निशा रानी यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत निकली साइकिल रैली
रायबरेली। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राजभवन से साइकिल रैली भी आई, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया। इस रैली की नेतृत्व स्क्वाड्रन लीडर आभास शेजवेलकर ने किया। वह रैली लेकर पहले बछरावां पहुंचे फिर हरचंदपुर और उसके बाद शिवगढ़ निकले। उन्होंने विद्यालयों में पौधारोपण के साथ-साथ छात्राओं से संवाद भी किया। हरचंदपुर के बाला स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पौधे लगाए और वहां की छात्राओं से बातचीत की।