{"_id":"98a6e4b424190b0d5af8fb8c11658966","slug":"the-team-arrived-in-aartio-document-crawling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ में दस्तावेज खंगालने पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ में दस्तावेज खंगालने पहुंची टीम
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआरटीओ कार्यालय में सोमवार को परिवहन आयुक्त कार्यालय की तीन सदस्यीय टीम ने यहां पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की। वहीं अधिकारी व कर्मचारी कमियों को दबाने में लगे हैं।
परिवहन आयुक्त कार्यालय के लेखा परीक्षक प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम सोमवार को एआरटीओ कार्यालय पहुंची। राजस्व, व्यय, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य दस्तावेजों की जांच की।
फाइलों में कमियों ढूंढकर उन्हें डायरी में नोट किया। निशक्तों को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने और गलत तरीके से गाड़ी ट्रांसफर करने के मामले पहले ही प्रकाश में आ चुके हैं।
विज्ञापन
इसके कारण परिवहन आयुक्त कार्यालय की टीम द्वारा शुरू हुई जांच में कई और कारनामे उजागर होने की उम्मीद है। दस्तावेजों को खंगालने का काम शुरू होने से विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
जांच अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि सभी दस्तावेजों की जांच में समय लगेगा। जांच पूरी होने के बाद उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट साैंपी जाएगी। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।