फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The sun shines brightly, farmers are busy drying their crops

Raebareli News: खिली धूप, किसान फसल सुखाने में जुटे

Sat, 12 Apr 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 12 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
The sun shines brightly, farmers are busy drying their crops
रायबरेली में शुक्रवार को महराजगंज क्षेत्र में बारिश में भीगी फसल को फैलाता किसान।
रायबरेली। मौसम का मिजाज किसानों के लिए समस्या बन गई है। बृहस्पतिवार को बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल पानी से भीग गई, जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीर दौड़ गई। शुक्रवार को मौसम सामान्य रहा और तेज धूप निकली। इस कारण किसान अपनी फसल सुखानेे में व्यस्त रहे। जिन किसानों के खलिहानों के आसपास पानी भर गया है, उनको फसल सुखाने में दोगुनी मेहनत करनी पड़ी।
विज्ञापन

भोर से सुबह सात बजे तक हवा में ठंडक रही, इसके बाद गर्मी बढ़ने लगी। धूप निकलने से किसानों ने राहत की सांस ली। सुबह से ही किसान खेतों पर कटे पड़े गेहूं को बटोर कर उनको सुखाने में जुट गए। जिन किसानों के खेतों की कटाई नहीं हुई है, वह खेत से पानी निकालने में लगे रहे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.6 डिग्री काम रहा, वहीं न्यूनतम तापमान भी 1.9 डिग्री नीचे गिरकर 18.2 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी। अब हवा में नमी नहीं है, इस कारण लू चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन में शुरू हो जाएगी गेहूं की कटाई
सरेनी (रायबरेली) | बृहस्पतिवार को हुई झमाझम बारिश के बाद किसानों की चिंताएं बढ़ गई थीं, लेकिन शुक्रवार को सुबह धूप निकली तो किसा खुश हो गए। हसनापुर के किसान अयोध्या प्रसाद पटेल ने बताया कि यदि दो-चार दिन इसी तरह धूप हुई तो कटाई और मढ़ाई फिर से शुरू हो जाएगी। शीतल खेड़ा के रजनीश सिंह ने बताया कि यदि धूप बराबर निकलती रही तो गेहूं की कटाई का काम तीन दिन में शुरू हो जाएगा। कुशल खेड़ा निवासी संदीप ने बताया कि अभी जितनी धूप निकलती है, उससे रात में ओस गिरने की संभावना है। इससे गेहूं की कटाई और मढ़ाई में दिक्कत आ सकती है।


गेहूं के सड़ने की आशंका
हलोर (रायबरेली)। महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के हलोर अलीपुर पुरासी जमुरावां सहित पूरे क्षेत्र में बृहस्पतिवार को तेज हवा और बारिश ने किसानों की उम्मीदों को झटका दिया था। किसान भवानी बक्स सिंह, इंद्रदेव शुक्ला, रविराज सिंह, हौसला प्रसाद तिवारी, गंगासागर पांडेय, अरुण कुमार सिंह, रामसागर चौधरी, ओम प्रकाश मिश्रा का कहना है कि बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। छह माह की मेहनत बेकार हो गई है। फसल के भीगने से गेहूं के सड़ने की आशंका है। शुक्रवार को पूरे दिन किसान गेहूं के बोझ को सुखाने में लगे रहे। बताया कि अभी गेहूं के बोझ सूखने में तीन दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed