{"_id":"69c975261a1f5416b40beab6","slug":"the-road-built-at-night-was-uprooted-in-the-morning-anger-erupted-in-the-villagers-raebareli-news-c-101-1-slko1032-154149-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: रात में बनी सड़क सुबह उखड़ गई, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: रात में बनी सड़क सुबह उखड़ गई, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Mon, 30 Mar 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
8-रायबरेली में छतोह ब्लाॅक क्षेत्र के सुजवरिया मार्ग पर सड़क की गुणवत्ता को लेकर प्रदर्शन करते
नसीराबाद। मार्च के होते-होते लोक निर्माण विभाग धन को खपाने में जुटा है। जल्दबाजी के चक्कर में रात में सड़कों का नवीनीकरण कराया जा रहा है। यही वजह है कि सड़कें जल्दी ध्वस्त हो रही है। छतोह ब्लॉक क्षेत्र में रात में नवीनीकरण कराया गया और सुबह सड़क उखड़ गई। इससे खफा ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सड़क को दुरुस्त कराने के साथ मानकों की जांच कराए जाने की मांग की।
राहुल तिवारी, गिरिजेश बहादुर सिंह, राजमणि सिंह ने बताया कि छतोह-गांधीनगर मार्ग से जगन्नाथ पुरवा तक करीब एक किमी. सड़क कई सालों से बदहाल है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही थी। कई बार मांग के बाद अब सड़क का नवीनीकरण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि विभागीय अधिकारी और ठेकेदार की मिलीभगत से शनिवार की रात रात नवीनीकरण का काम कराया गया। इससे रविवार की सुबह कई जगह सड़क उखड़ गई।
विपिन द्विवेदी, धीरज, राम किशन, अजय गुप्ता ने बताया कि उम्मीद थी कि सड़क बन जाएगी तो लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी, लेकिन जिस तरह सड़क बनाई जा रही है, उससे जल्द सड़क जस की तस हो जाएगी। प्रदर्शन की सूचना पर अवर अभियंता अतुल अस्थाना मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने चार दिन में सड़क मानक के अनुरूप बनवाने का भरोसा दिया। इस पर ग्रामीण शांत हुए।