Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The purpose of the Swadeshi Mela is to take handicrafts to every home: Kapil

स्वदेशी मेले का मकसद हस्तशिल्प घर-घर तक पहुंचाना : कपिल

Fri, 10 Oct 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 10 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The purpose of the Swadeshi Mela is to take handicrafts to every home: Kapil
इंटरनेशन ट्रेड शो में काउंटरों का निरीक्षण करते व्यवसायिक ​शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिदेव
रायबरेली। राज्यमंत्री कपिल अग्रवाल ने कहा कि सरकार स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित कर रही है। विकास के लिए आत्मनिर्भरता बहुत जरूरी है। इससे स्वदेशी अपनाओ की मंशा पूरी होगी। स्वदेशी मेले का उद्देश्य हस्तशिल्पियों, उद्यमियों द्वारा स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों को घर-घर तक पहुंचाना है।
विज्ञापन


जीआईसी मैदान में बृहस्पतिवार को 10 दिवसीय इंटरनेशनल ट्रेड शो (स्वदेशी मेला) का शुभारंभ करते हुए व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के पांच लाभार्थियों को पांच-पांच लाख रुपये के डमी चेक दिए।
विज्ञापन


पांच बच्चों का अन्नप्राशन कराया और पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म कराई। शुभारंभ के मौके पर पूर्व मंत्री व ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज पांडेय भी मौजूद रहे। इस मौके पर डीएम हर्षिता माथुर, एसपी डॉ. यशवीर सिंह, एडीएम (प्रशासन) सिद्धार्थ, भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार, पीडी डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्या, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती को सराहा, अखिलेश पर बरसे
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को यहां पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की तारीफ की और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मायावती बहुत बड़ी नेता हैं। चार बार मुख्यमंत्री रहीं। उन्होंने विकास के लिए काम किया है लेकिन सपा ने हमेशा दुख पहुंचाया है।


सपा में गुंडागर्दी चरम पर थी। मायावती का अपमान किया गया था। भाजपा के लोगों ने आकर सम्मान बचाया था। आजम खान से अखिलेश यादव मिले। इतने लंबे समय तक जेल में रहे, लेकिन वे मिलने क्यों नहीं गए। आज मुस्लिम सोचता है कि अखिलेश उनके बारे में नहीं सोच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed