फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The power of social media was visible, brother and sister met

Raebareli News: सोशल मीडिया की दिखी ताकत, मिले भाई-बहन

Mon, 19 Jan 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 19 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
The power of social media was visible, brother and sister met
रायबरेली में मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिक मऊ कॉलोनी में लापता हुए भाई-बहन।
बछरावां-अमावां (रायबरेली)। घर के पास खेलते-खेलते रविवार को भाई-बहन अचानक साइकिल लेकर लापता हो गए। बच्चों के लापता होने से परिजन परेशान हो गए। मामला पुलिस तक पहुंचा और बच्चों को खोजबीन शुरू हुई। तीन घंटे बाद दोनों बच्चे मिल गए।
विज्ञापन


सोशल मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी से दोनों बच्चे 35 किमी दूर बछरावां में मिल गए। पुलिस ने बच्चों को उनके परिजनों को सुपुर्द किया। बच्चों ने बताया कि वह रास्ता भटक गए थे। बछरावां इलाके के सुदौली गांव निवासी रामसुमिरन रायबरेली शहर के मलिकमऊ कॉलोनी में किराए पर परिवार समेत रहते हैं। रविवार दोपहर एक बजे बेटा निखिल (8) व बेटी नित्या (6) अचानक खेलते समय घर के पास से लापता हो गए।
विज्ञापन


काफी देर बीतने के बाद बच्चे घर नहीं आए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भाई-बहन साइकिल से जाते दिखे। सोशल मीडिया पर भी बच्चों के लापता होने की जानकारी दी गई थी। करीब शाम चार बजे ग्रामीणों को दोनों बच्चे साइकिल से पहुरावां गांव के निकट अकेले जाते दिखे। सोशल मीडिया के जरिये उन्हें बच्चों के लापता होने की जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बच्चों को रोका और पूछताछ की। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजन को बच्चों के मिलने की खबर दी। बच्चों के मिलने की सूचना से परिजन ने राहत की सांस ली। साइकिल से बच्चों ने करीब 35 किमी दूरी तय की।


बछरावां कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि दोनों बच्चों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि बच्चे सकुशल मिल गए हैं। रास्ता भटकने के चलते वह बछरावां क्षेत्र पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed