फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The players showed their strength in the race

Raebareli News: खिलाड़ियों ने दौड़ में दिखाया दम

Tue, 30 Sep 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 30 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The players showed their strength in the race
रायबरेली। जगतपुर स्थित इंटर कॉलेज शंकरपुर में सोमवार को बालक वर्ग की क्षेत्रीय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं हुईं। खिलाड़ियों ने मैदान पर प्रतिभा दिखाई। मुख्य आकर्षण 100 मीटर फर्राटा रेस रही।
विज्ञापन


100 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में सचिन सबसे तेज दौड़े। वह पहले स्थान पर रहे। अनमोल को दूसरा स्थान मिला। 400 मीटर सीनियर बालक वर्ग में की दौड़ में दिलीप ने प्रथम, मिथुन ने द्वितीय और सत्येंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर जूनियर बालक वर्ग की दौड़ में कमल प्रथम, सचिन द्वितीय और शुभम तृतीय रहे।
विज्ञापन


600 मीटर सीनियर बालक दौड़ में रोशन प्रथम, शिव द्वितीय और शनि तृतीय स्थान पर रहे। 5000 मीटर दौड़ में प्रिंस ने पहला, जवनेश ने दूसरा और शिवा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 3000 मीटर जूनियर बालक दौड़ में कमल प्रथम, गौरव द्वितीय और अमिताभ तृतीय रहे। 200 मीटर फर्राटा दौड़ में अंशु यादव प्रथम, रोशन द्वितीय और शिवा तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


200 मीटर दौड़ में अनुज कुमार प्रथम, अंकुश द्वितीय और मेहताब आलम तृतीय रहे, जबकि 200 मीटर सीनियर बालक दौड़ में शिवा कुमार प्रथम, दिलीप द्वितीय और सत्येंद्र तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में नितिन कुमार प्रथम, शिवांश द्वितीय और अंश तृतीय रहे। सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार और राजकीय विद्यालय के प्रभारी महेंद्र सिंह ने मेडल, पुरस्कार और विजेता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।


व्यायाम शिक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इन क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को पुलिस लाइन रायबरेली के मैदान में होने वाली अगली एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भाग लेना होगा। इसके लिए प्रतिभागियों को जन्म तिथि प्रमाण पत्र, फोटो, आधार कार्ड और शैक्षिक अभिलेख जैसे सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed