फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The order became a joke, the locks hanging at the centers, the farmers returning to the ground

आदेश बना मजाक, केंद्रों पर लटके ताले, बैरंग लौट रहे किसान

Thu, 03 Mar 2022 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
The order became a joke, the locks hanging at the centers, the farmers returning to the ground
रायबरेली। प्रदेश सरकार ने धान खरीद की तारीख सात मार्च तक बढ़ाकर भले ही किसानों को राहत देने की कोशिश की हो, लेकिन यह आदेश जिले में मजाक बनकर रह गया है। केंद्रों पर ताले लटक रहे हैं और धान की खरीद पूरी तरह बंद हो गई है। किसान केंद्रों से बैरंग लौट रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में इस बार धान खरीद शुरुआती दौर से ही पटरी से उतरी रही। कभी केंद्र प्रभारियों तो कभी बिचौलियों की मनमानी से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

धान खरीद की अंतिम तारीख 28 फरवरी तय थी, लेकिन सरकार ने किसानों को राहत देेते हुए अब धान खरीद का समय सात मार्च तक बढ़ा दिया है। बावजूद इसके जिले के सभी केंद्रों पर ताले लटक रहे हैं। किसान धान लेकर पहुंचते हैं और ताला लटकते देख वापस लौट आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगतपुर, ऊंचाहार, सतांव, खीरों, दीनशाहगौरा समेत अन्य ब्लॉक क्षेत्रों के क्रय केंद्रों पर तालाबंदी है। सवाल उठता है कि जब सरकार ने आदेश दिया है तो केंद्रों में तालाबंदी क्यों है। केंद्र प्रभारियों की मनमानी का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
1.74 लाख मीट्रिक टन खरीदा गया धान
जिले में 71 क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू कराई गई थी। एक लाख 72 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष इस बार एक लाख 74 हजार मीट्रिक टन धान खरीद की गई है। अधिकारियों का दावा है कि लक्ष्य से अधिक धान खरीदा गया है। अफसर दावा कर रहे हैं कि अब किसानों के पास बेचने के लिए धान ही नहीं बचा है।

सरकार की तरफ से धान खरीद का समय बढ़ा दिया गया है। इसकी जानकारी हुई है। केंद्र प्रभारियों को क्रय केंद्र खोलकर धान की तौल करने के लिए कहा गया है। आदेश का पालन न करने वाले प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
रामानंद जायसवाल, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed