फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The newlywed couple had committed suicide

Raebareli News: आपसी विवाद में भिड़े दो पक्ष , चले लाठी-डंडे, 10 घायल

Wed, 22 Jul 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 22 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
The newlywed couple had committed suicide
बछरावां थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव में हुई मारपीट में घायल लोग। 
बछरावां। क्षेत्र के मल्हीपुर गांव में मंगलवार सुबह दो पक्षों में हुई हुई आपसी कहासुनी खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसकी चपेट में आकर दस लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया गया। इनमें छह लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मल्हीपुर गांव के सहजराम व राम सनेही के परिवार के लोग सोमवार को भंवरेश्वर मंदिर दर्शन करने गए थे। वहां पर महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जब सभी दर्शन करने के बाद घर पहुंचे तो उन्होंने अपनी-अपनी बात घर वालों को बताई। इसके बाद मंगलवार सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चलने लगे। खूनी संघर्ष में एक पक्ष से शनी रावत (20), सहज राम रावत (25) व अवनी (13) निवासी मल्हीपुर तथा दूसरे पक्ष से रामसनेही (26), दिलीप कुमार (25), राम शंकर (35), राजकुमारी (32), छवि (16), मोहिनी (13) लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से शनि रावत, अवनी, रामसनेही, दिलीप कुमार, छवि व मोहिनी को गंभीर चोटों के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि घायलों का इलाज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed