फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The Minister-former minister's daughter-in-law is also beating

मंत्री-पूर्व मंत्री की बहुएं भी ठोंक रहीं ताल

Mon, 05 Apr 2021 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
The Minister-former minister's daughter-in-law is also beating
रायबरेली। पंचायत चुनाव की फिजा इस बार अलग रंग में दिख रही है। जिले से लेकर प्रदेश तक की राजनीति में सक्रिय दिग्गज या फिर उनके परिवार के सदस्य गंवई सरकार बनाने के लिए मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। कोई बीडीसी, ग्राम प्रधान तो कोई डीडीसी पद पर चुनाव लड़ रहा है। चुनावी किला फतह करने के लिए आलीशन मकान और एसी में रहने वाले दिग्गज या फिर उनके परिवार के सदस्य तल्ख भरी धूप और लू के थपेड़ों में भी गांवों में जनता के बीच जाकर वोट मांग रहे हैं। जनता उन्हें नकारती है या फिर स्वीकारती है, यह अलग की बात है, लेकिन इसके जरिए इन दिग्गजों व उनके परिवार के सदस्यों की नजर ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर है। कई ऐसे दिग्गज हैं, जो कई सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। यदि एक जगह से हार मिले तो दूसरी सीट से जीत पक्की हो सके, यही ख्याल रहकर चुनावी मैदान में कूदे हैं। फिलहाल दिग्गजों के परिवार वालों के चुनाव मैदान में आने से चुनाव दिलचस्प हो गया है।
विज्ञापन

स्वामी की बहू, मनोज की अनुज बहू लड़ रही चुनाव
प्रदेश और जिले की सियासत में मौजूदा कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का अपना एक खास मुकाम है। कैबिनेट मंत्री की बहू सविता मौर्य इस बार दीनशाहगौरा ब्लॉक की अलावलपुर प्रथम सीट से डीडीसी पद के लिए ताल ठोंक रही हैं। ऐसे में इस सीट पर चुनाव दिलचस्प हो गया है। यही नहीं ऊंचाहार विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय की अनुज वधू एवं पूर्व दीनशाहगौरा ब्लॉक प्रमुख मीना पांडेय सीट आरक्षित होने के बाद जगतपुर ब्लॉक की जमोड़ी व कल्यानपुर सुरजई क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट से दावेदारी ठोंकी है। इन दोनों सीटों पर कड़ा मुकाबला हो गया है।
विज्ञापन

अदिति की मां-बहन भी चुनाव मैदान में
अमावां ब्लॉक क्षेत्र कई बीडीसी सदस्य पद पर चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। सदर विधायक अदिति सिंह की मां वैशाली सिंह लालूपुर चौहान और बहन देवांशी सिंह पिंडारी खुर्द, आदमपुर सीट से बीडीसी पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। मां-बेटी के चुनावी मुकाबला में आने से चुनावी राजनीति भी गरमा गई है। पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री शिव बालक पासी की पुत्रवधू प्रेमा देवी थौरी ग्रामसभा से ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में प्रधान पद के चुनाव को लेकर ज्यादा ही गहमागहमी दिख रही है। राजा टेकारी परिवार से ताल्लुख रखने वाली समीक्षा सिंह ने भी टेकांरी दांदू गांव से ग्राम प्रधान पद के लिए ताल ठोंकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद की बहू, पूर्व विधायक के बेटे ठोंक रहे दावेदारी
पूर्व सांसद स्व. अशोक सिंह की बहू एवं कांग्रेस नेता मनीष सिंह की पत्नी आरती अमावां द्वितीय से डीडीसी पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। पूर्व विधायक गजाधर सिंह के बेटे विवेक सिंह बिरनावां वार्ड पांच से, बिरनावां वार्ड छह से बेटे अभिषेक विक्रम सिंह और पुुत्रवधू सुरुचि ठाकुर ने घीसीगढ़ से बीडीसी पद के लिए दावेदारी ठोंकी है। पूर्व विधायक राजाराम त्यागी स्वयं महराजगंज प्रथम सीट से डीडीसी पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व मंत्री सुरेंद्र विक्रम सिंह की बहू विभा सिंह मानपुर ग्रामसभा से प्रधान पद का चुनाव लड़ रही हैं।

पूर्व कमिश्नर, एमएलसी की अनुज वधू भी आजमा रहीं भाग्य
राजनीति के दिग्गज ही नहीं, बल्कि पूर्व अधिकारी भी इस बार चुनावी मैदान में हैं। पूर्व कमिश्नर बृजलाल पासी छतोह द्वितीय सीट से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं। उनके चुनाव मैदान में आने से इस सीट पर चुनाव दिलचस्प हो गया है। उधर, एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह की अनुज वधू एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह एक बार फिर हरचंदपुर तृतीय से डीडीसी पद के लिए भाग्य आजमा रही हैं। पूर्व एमएलसी राकेश प्रताप सिंह के बेटे हनुमंत प्रताप सिंह भी देहली प्रथम से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed