{"_id":"6925fd743626ba87df0f3bf7","slug":"the-marriage-of-shri-ram-the-union-of-devotion-and-god-raebareli-news-c-101-1-slp1006-145580-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: श्रीराम का विवाह भक्ति और भगवान का मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: श्रीराम का विवाह भक्ति और भगवान का मिलन
Wed, 26 Nov 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
डलमऊ। घुरवारा के हटिया मेला मैदान में चल रही रामकथा में मंगलवार को कथा वाचक मानस चातकी वैदेही सुरभि ने श्रीराम विवाह का प्रसंग सुनाया। कहा कि माता सीता व श्रीराम का विवाह भक्ति और भगवान का मिलन है। इसमें सीता भक्ति और श्रीराम भगवान के स्वरूप में थे। कथा व्यास ने मांगलिक गीत गए, जिसे सुनकर श्रोता झूमने लगे।
कथा वाचक ने कहा जब भगवान श्रीराम ने धनुष तोड़ा तो किसी ने धनुष से पूछा कि सीता-राम के विवाह में सभी खुश हैं। पर तुम तो बहुत दुखी होगे क्योंकि तुम्हें भगवान श्रीराम ने तोड़ दिया है। टूटे हुए धनुष ने जवाब दिया, कि मैं सबसे ज्यादा खुश हूं क्योंकि जब हम जुड़े थे तब दूसरे को तोड़ने का काम करते थे। देखो आज हम टूट कर भी माता सीता और श्रीराम को जोड़ने का काम कर रहे हैं।
विवाह के बाद माता जानकी की विदाई का समय आया तो राजा जनक और रानी सुनैना रोने लगी। माता सीता की विदाई का प्रसंग सुनकर श्रोता भी भावुक हो उठे। इस मौके पर नारायणा जी महाराज, जेपी सिंह, पवन जायसवाल, ओम दत्त सिंह, अमित अग्रवाल, मनोज मिश्र व राधेश्याम पाल मौजूद रहे। (संवाद)