{"_id":"68488852cd8bda36a20990dc","slug":"the-loving-couple-got-married-in-the-police-station-raebareli-news-c-101-1-slko1031-134853-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: प्रेमी युगल ने थाने में रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: प्रेमी युगल ने थाने में रचाई शादी
Wed, 11 Jun 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
विवाह कर एक दूसरे का हाथ थामे युवक-युवती।
गदागंज (रायबरेली)। थाना परिसर में मंगलवार को प्रेमी युगल ने शादी रचा ली। पुलिसकर्मी शादी के गवाह बने। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के लोदीपुर उतरावां गांव निवासी रामकुमार की बेटी श्याम दुलारी और गदागंज इलाके के धीरनपुर गांव निवासी शिव कुमार के बीच प्रेम प्रसंग था। शिवकुमार ने श्याम दुलारी से शादी करने की बात कही थी, लेकिन बाद में वह मुकर गया।
इस पर युवती ने घटना की तहरीर गदागंज थाने में दी थी। मंगलवार को प्रेमी युगल को बुलाया गया था। थाना प्रभारी बालेंदु गौतम ने सुलह की कोशिश की। इस दौरान प्रेमी युगल शादी के लिए तैयार हो गए। इस पर थाना परिसर स्थित मंदिर में श्याम दुलारी और शिव कुमार ने विवाह कर लिया। इस दौरान युवक के पिता राम सुमेर और युवती के पिता रामकुमार मौजूद रहे।