फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The lines will be checked today by running current

Raebareli News: करंट दौड़ाकर आज जांची जाएंगी लाइनें

Fri, 25 Jul 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 25 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The lines will be checked today by running current
रायबरेली। अमावां ब्लॉक क्षेत्र के नेवाजगंज गांव में निर्माणाधीन 132 केवी ट्रांसमिशन से जल्द बिजली आपूर्ति शुरू होगी। इसके बनने से करीब 50 हजार लोगों को बिजली संकट से राहत मिलेगी। शुक्रवार को ट्रांसमिशन को जोड़ने वाली बिजली की लाइनों में करंट दौड़कार जांच की जाएगी। अभियंताओं ने लाइनों से उचित दूरी बनाए रखने की बात कही है।
विज्ञापन


चंदापुर, हरचंदपुर, महराजगंज तहसील, महराजगंज टाउन, पोरई समेत छह विद्युत उपकेंद्रों को अभी तक बछरावां, शिवगढ़ ट्रांसमिशन से बिजली मिलती थी। लाइनों की लंबाई अधिक होने के कारण उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा था। समस्या से राहत दिलाने के लिए नेवाजगंज में 40 करोड़ रुपये की लागत से ट्रांसमिशन का निर्माण कराया गया है। इसके बनने से अब इन उपकेंद्रों को नए ट्रांसमिशन से जोड़ा जाएगा। उपकेंद्रों की लाइनों का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


ट्रांसमिशन के उपखंड अधिकारी शशिकांत कुशवाहा ने बताया कि नए ट्रांसमिशन को अमावां और बछरावां ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। इन दोनों लाइनों में शुक्रवार को करंट दौड़ाया जाएगा। लाइनें नई होने के कारण कोई अनहोनी न हो इसलिए दोपहर 12 से शाम छह बजे तक लोगों को लाइनों के आसपास न रहने के लिए सचेत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed