फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The inheritance was made in the name of nephews while the uncle was alive

Raebareli News: चाचा के जिंदा रहते भतीजों के नाम कर दी वरासत

Sun, 20 Jul 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 20 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The inheritance was made in the name of nephews while the uncle was alive
लालगंज (रायबरेली)। तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम मिथिलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान पूरे मेहरबान मजरे जमुआवा गांव निवासी शिव बहादुर ने बताया कि खतौनी संख्या 355 के गाटा संख्या 1093अ से राजस्व कर्मियों ने उसके नाम की जगह उसके तीन भतीजों के नाम वरासत के आधार पर दर्ज कर दिए, जबकि वह अभी जीवित हैं।
विज्ञापन


पीड़ित शिव बहादुर ने पूरे मामले की जांच कर उनके नाम की खतौनी बहाल कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग है। लेखपाल और राजस्व निरीक्षक का फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद भी दोषियों पर कार्रवाई की जगह जिम्मेदार अब अभिलेखों में नाम दुरुस्त कराने का भरोसा देकर पूरे मामले को दबाने के प्रयास में जुटे दिखे।
विज्ञापन


बैजनाथ का पुरवा निवासी रघुवीर ने बताया कि 27 मई 2023 को खेत में जोताई के दौरान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसके दोनों बैलों की जान चली गई। दो साल से वह मुआवजे के लिए बिजली विभाग के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक कोई सहायता नहीं मिली। एसडीएम ने दोनों मामलों पर जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊंचाहार के भिखनापुर गांव के माता फेर मिश्रा ने बताया कि 10 साल पहले एसडीएम कोर्ट से सीमांकन का आदेश हुआ था, इसके बाद अभी तक पत्थरगढ़ी की कार्रवाई तक नहीं हुई है। इस मामले काे लेकर बीते 10 साल से लगातार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।



भूमिधरी पर किया जा रहा कब्जा
बछरावां के सिकंदरखेड़ा निवासी रामसनेही ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी भूमिधरी पर गांव के एक व्यक्ति द्वारा कब्जा किया जा रहा है। एसडीएम सचिन यादव ने मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



ओवरब्रिज की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
डलमऊ(रायबरेली)। जाम की समस्या से परेशान क्षेत्रीय लोगों ने शासन से रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज व ऊंचाहार उन्नाव बिलग्राम मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को शीघ्र शुरू कराने की मांग की। इस संबंध में व्यापार मंडल के पदाधिकारी सरयू प्रसाद, रामगोपाल वैश्य, अखिलेश शर्मा व संतोष कुमार इत्यादि ने एक ज्ञापन भी शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व अमृता सिंह को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed