फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The highway started to collapse even before the renovation was completed

नवीनीकरण पूरा होने से पहले ही ध्वस्त होने लगा हाईवे

Sun, 02 Jan 2022 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
The highway started to collapse even before the renovation was completed
रायबरेली। लखनऊ हाईवे पर सफर करने वाले मुसाफिरों को राहत देने के लिए लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे नवीनीकरण में मनमानी की जा रही है।
विज्ञापन

अब तक कार्य पूरा भी नहीं हुआ, लेकिन कई जगह से सड़क टूट गई। कई जगह तो गिट्टियां उखड़कर बाहर आ गईं हैं। इससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है।
हाईवे पर 24 घंटे छोटे और भारी वाहनों का आवागमन रहता है। इसके बावजूद एनएचएआई के अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
लखनऊ-रायबरेली हाईवे फोर लेन है। लखनऊ से रायबरेली की तरफ आने वाले टू लेन का नवीनीकरण का काम पूरा हो गया। अब रायबरेली से लखनऊ जाने वाले टू लेन पर नवीनीकरण का कार्य कराया जाना है। हाईवे पर कराए गए कार्य में कई जगह सड़क टूट गई है।
छजलापुर, प्रगतिपुरम के पास नवीनीकरण के लिए डाली गई लेयर टूट गई है। इसी तरह गोल चौराहे के पास लेयर टूटी है। हाईवे के टूटने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रगतिपुरम के रहने वाले रामजियावन, केसरी नंदन, बलजीत कुमार ने बताया कि हाईवे पर वाहनों की रफ्तार तेज होती है। सड़क टूटी होने से वाहन चालक अचानक ब्रेक लगाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से पीछे से आ रहे वाहन चालकों को दिक्कत होती है। किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। नवीनीकरण का काम सर्दी के समय कराया जा रहा है।
यही नहीं यह मौसम इस कार्य के लिए अनुकूल नहीं है। इतना ही सर्दी के बावजूद रात में काम कराया जा रहा है। उधर, एनएचएआई लखनऊ के पीडी एनएन गिरि ने बताया कि हाईवे पर डाली गई लेयर टूटने की जानकारी नहीं है। काम करा रही फर्म से हाईवे को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed