फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The heat has been intense since the morning

Raebareli News: सुबह से ही तल्ख रहे गर्मी के तेवर

Fri, 13 Jun 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 13 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
The heat has been intense since the morning
गर्मी में सिर ढककर निकलती छात्राएं।
रायबरेली। गर्मी के तेवर तल्ख बने हुए हैं। सुबह व शाम को भी राहत नहीं मिल रही है। पशु पक्षी तक गर्मी से बेहाल हैं। लोगों को पूरे दिन गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है। रात में भी उमस के कारण सुकून की नींद नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह से ही गर्मी का जोर रहा। सुबह छह बजे से उमस होने लगी और धूप तेज होते ही गर्म हवा ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर में हाल यह रहा कि सड़कों पर लोग कम ही दिखे। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। बाजारों में सन्नाटा सा रहा। कूलर की हवा भी राहत नहीं दे रही है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में भी गर्मी से लोग परेशान है। किसान गर्मी अधिक होने के कारण धान की नर्सरी नहीं तैयार कर पा रहे हैं। हर किसी को लू लगने का डर रहता है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई है, लेकिन गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। अभी तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed