फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The groom fell unconscious, the bride refused to go

Raebareli News: बेहोश होकर गिरा दूल्हा, दुल्हन ने जाने से किया इन्कार

Fri, 06 Jun 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 06 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The groom fell unconscious, the bride refused to go
डीह (रायबरेली)। गांव में आई बरात में रस्में निभाई जा रही थीं। द्वाराचार के बाद हंसी-खुशी से सात फेरे लिए गए। सभी खुश थे। विदाई की बेला के ठीक पहले अचानक दूल्हा बेहोश होकर गिर गया। इससे दुल्हन और उनके परिजनों को दूल्हे को दौरा आने की बीमारी होने का पता चला। दुल्हन व उसके घरवालों ने विदाई करने से इन्कार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



ग्राम पूरे मैकी मजरे जगदीशपुर निवासी माता प्रसाद की बेटी का बुधवार को विवाह था। बरात पूरे दुबे मजरे दिलावलपुर से आशीष लेकर आया था। स्वागत-सत्कार के बाद अगुवानी और फिर जयमाल की रस्म अदा हुई। मंगलगीतों के बीच दुल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह दुल्हन की विदाई के समय अचानक दुल्हा आशीष बेहोश होकर गिर गया। दूल्हे के बेहोश होते ही बरातियों और घरातियों में अफरातफरी मच गई। दुल्हन के परिजन ने उसे दौरा पड़ने की बीमारी होने का आरोप लगाकर बेटी को बिदा करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे दिन मान-मनौवल का दौर चला लेकिन बात नहीं बनी। फैसला दुल्हन पर डाला गया। उसने भी जाने से मना कर दिया। दोनों पक्षों ने विवाह में हुए खर्च को लेकर विवाद होने लगा।


बृहस्पतिवार शाम तक बात न बनने पर दूल्हे के भाई दिनेश ने पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed