फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The groom died in an accident

दूल्हे की हादसे में मौत

Sat, 29 Feb 2020 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
The groom died in an accident
रायबरेली। अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में शादी कर घर लौटे दूल्हे की शुक्रवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। मृत युवक दोपहर में ही बारात संग दुल्हन विदा कराकर घर पहुंचा था और रात में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पति की मौत से नई-नवेली दुल्हन रोते-रोते बेहोश हो गई। परिवारीजनों में कोहराम मच गया। घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हर किसी को इस घटना ने झकझोर कर रख दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

फुरसतगंज थाना क्षेत्र के पूरे हिंदू मजरे सरवन निवासी राधेश्याम (24) पुत्र नन्हू की 27 फरवरी को शादी तय थी। उसकी शादी क्षेत्र के ही पूरे आधार मजरे पीढ़ी गांव की रहने वाली पूजा पुत्री श्रीराम से तय हुई थी। बड़ी धूमधाम से बारात गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाह सकुशल संपन्न हुआ। 28 फरवरी की दोपहर बारात वापस घर पहुंची। परिवारवालों ने बहू का रीति-रिवाज के साथ स्वागत किया और उसे घर के अंदर प्रवेश कराया। परिवारीजन व रिश्तेदार शादी की खुशी मना रहे थे।
शाम हुई तो ठंड में कहीं नाते-रिश्तेदारों को परेशानी न हो, इस वजह से राधेश्याम अपने दोस्त बिंदेश निवासी पूरे गणेश मजरे सरवन के साथ फुरसतगंज कस्बे से रजाई-गद्दे लेने बाइक से टेंट हाउस गया था। फुरसतगंज-डीह मार्ग पर केसरिया मोड़ के पास डीसीएम ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
इससे दोनों दोस्त घायल हो गए। दोनों को सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने राधेश्याम को मृत घोषित कर दिया। वहीं बिंदेश का उपचार चल रहा है। थानेदार राजीव सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।

राधेश्याम की मौत की खबर सुनते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। खुशियां मना रहे लोग गम में डूब गए। ससुराल आई नवविवाहिता पूजा चंद घंटों में ही विधवा हो गई। घर में बना खाना वैसे ही रखा रह गया। घटना से परिवार ही नहीं क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। हादसे में मृत राधेश्याम की मां बचपन में ही मर गई थीं। उसके पिता नन्हू ने राधेश्याम और तीन भाई व एक बहन का पालन पोषण किया। बेटे की मौत से नन्हू के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed