Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The great festival of Chhath begins today with 'Nahay-Khay'.

Raebareli News: नहाय-खाय के साथ आज से शुरू होगा छठ महापर्व

Fri, 13 Nov 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 13 Nov 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
The great festival of Chhath begins today with 'Nahay-Khay'.
रायबरेली। लोक आस्था के चार दिवसीय छठ महापर्व की रौनक शहर में छाने लगी है। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत होगी। इसे लेकर बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। वहीं, नगर पालिका की ओर से सई नदी के राजघाट पर घाट की सफाई और तैयारियां कराई जा रही हैं। नदी में पर्याप्त पानी होने से इस बार व्रतियों को अर्घ्य देने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महिलाओं ने पर्व की तैयारियों के तहत पूजा सामग्री, फल और प्रसाद के लिए सामान खरीदा। शहर की छोटी बाजार में दिनभर चहल-पहल रही। महिलाओं ने हवन कुंड, कलारा, सिंदूर, रोली और सूखे मेवे की खरीदारी की। छुआरा, किशमिश और काजू के साथ फलों की दुकानों पर भी भीड़ रही। बाजार में सेब 120 से 150 रुपये किलो बिक रहा है। इसके अलावा तरबूज और चीकू की भी मांग है।
विज्ञापन

जिले में छठ महापर्व का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है। यहां पूर्वांचल और बिहार से जुड़े करीब चार हजार परिवार रहते हैं। आईटीआई, कल्लू का पुरवा, शक्तिनगर, इंदिरानगर, नेहरूनगर, कृष्णानगर, गांधीनगर, सोनियानगर और रेलवे कॉलोनी में रहने वाले परिवार पर्व को लेकर उत्साहित हैं। सई नदी के राजघाट पर पालिका कर्मियों ने सफाई कर कूड़ा हटाया है। पूजा स्थल पर मिट्टी भी डलवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के साथ मनाएंगे त्योहार
सोनियानगर निवासी कंचन ने बताया कि उनका परिवार हर साल छठ पर्व साथ मिलकर मनाता है। इस बार भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इंदिरानगर निवासी राजमनी सिंह ने बताया कि परिवार को छठ पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है। पूर्व सभासद पूनम तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ पर्व शुरू होगा। पहले दिन कद्दू-भात और चने की दाल का प्रसाद बनाया जाता है। शनिवार को खरना पर गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद तैयार होगा। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण होगा।

डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां
डीएम सरनीत कौर ब्रोका और एसपी रवि कुमार ने बृहस्पतिवार को राजघाट स्थित सई नदी तट पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। नदी किनारे बैरिकेडिंग कराने को कहा। एसपी ने सीओ सदर समेत पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed