फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The fog and cold wave Titure people rolled over the minimum mercury seven degrees

कोहरे और शीतलहर से ठिठुरे लोग, न्यूनतम पारा सात डिग्री पर लुढ़का

Sun, 29 Jan 2017 10:56 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 29 Jan 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
The fog and cold wave Titure people rolled over the minimum mercury seven degrees
रायबरेली में रेलवे स्टेशन पर छाए कोहरे के बीच खड़ी ट्रेनें। - फोटो : अमर उजाला
जिले में फिर से सर्दी का सितम शुरू हो गया है। रविवार को कोहरे और शीतलहर से लोग ठंड से ठिठुर गए। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पर लुढ़क गया। सुबह-शाम लोग घरों में दुबके रहे। कोहर की वजह से वाहन चालक दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते हुए नजर आए। 
विज्ञापन


कुछ दिनों से मौसम साफ होने से सर्दी से राहत मिल गई थी। लेकिन रविवार को अचानक मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया। कोहरे और शीतलहर से लोग एक बार फिर सर्दी से ठिठुर गए। कोहरे की वजह से बसें और ट्रेनें धीमी गति से चली।
विज्ञापन


इससे लोगों को गतंव्य स्थान जाने में देरी हुई। दोपहर के वक्त अचानक धूप निकलने से कुछ राहत मिली। लेकिन शाम होते ही फिर आसमान में बदली छा गई और सर्दी बढ़ गई। कोहरा छाने से ट्रेन संचालन फिर बेपटरी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल सात घंटे लेट रही। इसके अलावा नौचंदी एक्सप्रेस, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल समेत अन्य ट्रेनें भी एक-एक लेट रही। ट्रेनों के लेट होने की वजह से घंटों इंतजार के बाद यात्रियों को गतंव्य स्थान जाना पड़ा।

कृषि विज्ञान केंद्र दरियापुर के वैज्ञानिक डॉ. आरके कनौजिया का कहना है कि बदली छाने से खासकर सरसों की फसल पर माहू लगने का खतरा बढ़ गया है। वहीं गेहूं, चना आदि की फसल को नुकसान होने की कोई गुंजाइश नहीं है।


उनका कहना है कि यदि सरसों की फसल पर माहू लगता है तो कीटनाशक दवा मोनोक्रोटोफास्ट या फिर जैविक दवा नीम ऑयल का छिड़काव करें। दवा का छिड़काव करने से फसल को नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed