{"_id":"adc66b0338ba8f2bf830699d94002cf7","slug":"the-first-phase-began-scrutiny-three-pamphlets-dismissed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण के नामांकन पत्रों की जांच शुरू, तीन परचे खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण के नामांकन पत्रों की जांच शुरू, तीन परचे खारिज
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज में खामी मिलने पर ग्राम पंचायत सदस्य पद के तीन परचे खारिज कर दिए गए। गुरुवार को भी नामांकन पत्रों की जांच होगी।
जिले के पहले चरण में महराजगंज, शिवगढ़, हरचंदपुर, बछरावां, सतांव ब्लॉक में 28 नवंबर को चुनाव होना है। प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए छह हजार से अधिक दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था।
सुबह सभी ब्लॉकों में आरओ की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की जांच कराई। महराजगंज ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य के तीन परचे खारिज कर दिए गए।
बीडीओ कमलेश सोनी ने बताया कि सलेथू ग्रामसभा में दो और पुरासी में एक ग्राम पंचायत सदस्य पद का परचा रद्द किया गया है।
उन्होंने बताया कि ये पद महिला पद के लिए आरक्षित थे, जबकि यहां पर पुरुषों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए थे। इस पर परचे खारिज किए गए।
वहीं अन्य ब्लॉकों में पहले दिन कोई भी परचा खारिज नहीं किया गया। उधर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शीतला प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को भी नामांकन पत्रों की जांच कराई जाएगी।