{"_id":"7fd6840e934c320b42c1b3f686829015","slug":"the-first-day-of-sawan-jhamajham-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से सावन का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से सावन का स्वागत
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन माह के पहल दिन का स्वागत झमाझम बारिश से हुआ। इससे न सिर्फ मौसम सुहावना हो गया बल्कि लोगों को गर्मी से राहत मिली। यही नहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे। धान की रोपाई के कार्य में और तेजी आ गई।
शुक्रवार रात में कई बार रुक-रुककर बारिश हुई। सुबह भी बदली छाई रही। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। जिसने लोगों को गर्मी से राहत दी। सावन के पहले दिन ही मौसम का मिजाज ठंडा होने से लोग खुश दिखे।
रात में भी बदली छाने के साथ झमाझम बारिश हुई और तेज हवा चली। इससे शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। राही के कलसहा गांव के किसान अशोक कुमार, सैदनपुर के करुणाशंकर त्रिवेदी, जगतपुर के दिनेश यादव का कहना है कि बारिश होने से सूख रही धान की फसल को संजीवनी मिल गई है।