फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The first consignment of 80 thousand books arrived

80 हजार किताबों की पहली खेप आई

Tue, 05 Jul 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The first consignment of 80 thousand books arrived
रायबरेली। कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण के लिए आपूर्ति शुरू हो गई है। सोमवार को कक्षा छह के दो विषयों की किताबों की पहली खेप यहां पहुंची, जिसे सुरक्षित रखवा दिया गया है। उम्मीद है कि इसी महीने शत-प्रतिशत आपूर्ति हो जाएगी। इसके बाद किताबें ब्लॉक संसाधन केंद्र और फिर वहां से स्कूलों तक पहुंचाई जाएंगी, ताकि बच्चों में वितरण किया जा सके।
विज्ञापन

जिले में कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं का इस सत्र का नामांकन लक्ष्य 3.35 लाख है। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 3.07 लाख बच्चों के नामांकन हो चुके हैं। इस बार पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति देर से होने की आशंका को देखते हुए पिछले सत्र की किताबें ही बच्चों से जमा कराकर इस साल बांटी गई हैं। नई पाठ्य पुस्तकें मंगाने की प्रक्रिया जून में शुरू हो गई थी। पखवारे भर पहले प्रकाशकों को क्रयादेश भी भेज दिया गया था। इसके तहत 3.25 लाख बच्चों के लिए 21.30 लाख किताबें मंगाई जा रही हैं। इसमें 19 लाख 12 हजार 708 पाठ्य पुस्तकें और दो लाख 17 हजार 597 कार्य पुस्तिकाएं शामिल हैं। मंगाई जाने वाली पाठ्य पुस्तकों और कार्य पुस्तिकाओं में हिंदी माध्यम की 17 लाख 52 हजार 659, अंग्रेजी माध्यम की एक लाख 55 हजार 262 और उर्दू माध्यम की 4184 किताबें शामिल हैं।
विज्ञापन

यह संभावना जताई जा रही थी कि किताबों की आपूर्ति जुलाई के अंत तक शुरू होगी, लेकिन किताबों की पहली खेप अभी आ गई है। इसमें कक्षा छह की अक्षरा 40214 और इंग्लिश रीडर 40214 शामिल है। जिला समन्वयक (सामुदायिक) डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि 3.25 लाख बच्चों के लिए 21.30 लाख पाठ्य पुस्तकों और कार्य पुस्तिकाओं का क्रयादेश प्रकाशकों को भेज दिया गया था। पाठ्य पुस्तकों के 90 दिन और कार्य पुस्तिकाओं के 120 दिन के भीतर शत-प्रतिशत आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। 80 हजार किताबों की पहली खेप आ गई है, जिसे सुरक्षित रखवा दिया गया है। शत-प्रतिशत आपूर्ति मिलने के बाद इन्हें बीआरसी और फिर वहां से विद्यालयों को भेजी जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति जल्द से जल्द हो, इसके प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed