{"_id":"dc6ad01ffc6b94aa6e6ffa6eaf41319b","slug":"the-father-son-died-in-car-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से पिता-पुत्र की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से पिता-पुत्र की जान गई
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिससे पोल टूट गया और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों को शवों को कब्जे में ले लिया है। बाइक सवार ने हेलमेट लगा रखा था।
पहुरावां गांव निवासी अब्दुल हमीद (70) ने त्रिस्तीय पंचायत चुनाव में गांव से बीडीसी का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गया था। मंगलवार को वह अपने बेटे सगीर अहमद (45) के साथ बाइक से थुलवासां गया था।
वहां से दोनों वापस घर जा रहे थे। सगीर बाइक चला रहा था। रायबरेली-महराजगंज मार्ग पर कस्बे के पास सामने से तेज रफ्तार में कार आ रही थी। बाइक के पास पहुंचते ही अचानक कार के एक अगले पहिए का टायर फट गया।
विज्ञापन
इससे कार बेकाबू हो गई। कार ने पहले बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मारी, फिर सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई।
हादसे में अब्दुल हमीद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि सगीर और हरचंदपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर डिडौली निवासी कार चालक अखिलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। शगीर और अखिलेश की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां सगीर की इलाज के दौरान मौत हो गई।
कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि कार की टक्कर से अब्दुल और उसके बेटे सगीर की मौत हुई। घायल कार चालक अखिलेश का इलाज चल रहा है।