फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The family members of the deceased created a ruckus at the Kotwali Gate

मृतका के परिवारीजनों का कोतवाली गेट पर हंगामा

Wed, 08 Dec 2021 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
The family members of the deceased created a ruckus at the Kotwali Gate
लालगंज (रायबरेली)। दहेज हत्या के मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर मृतका के परिवारीजनों ने मंगलवार को कोतवाली के गेट पर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तब परिवारीजन शांत हुए।
विज्ञापन

क्षेत्र के संभरसिंह का पुरवा मजरे मेरुई गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता हुआ मिला था। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज किया। जिनमें चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि उनमें से एक आरोपी फरार है।
विज्ञापन

मृतका के परिवारीजनों का आरोप है कि एक आरोपी विनोद को पुलिस ने पकड़ कर छोड़ दिया। जबकि वह बेटी की हत्या की साजिश में शामिल था।
आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर बड़ी संख्या में पहुंचे मृतका के परिवारीजनों ने कोतवाली के गेट पर हंगामा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।
वहीं प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि कोई हंगामा नहीं हुआ। दहेज हत्या के नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार करने को लेकर महिलाओं ने अपनी बात रखी। उन्हें बताया गया कि चार आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed