फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The family is adamant on the arrest of the farmer's killers

Raebareli News: किसान के हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन

Thu, 05 Jun 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 05 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The family is adamant on the arrest of the farmer's killers
कपूरपुर गांव में मृतक किसान के घर वालों से वार्ता करती पुलिस।
हलोर (रायबरेली)। किसान तेज बहादुर की हत्या पर बुधवार को परिजन उग्र हो गए। सभी ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। बछरावां विधायक और सीओ के जल्द घटना का खुलासा किए जाने के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन


किसान की हत्या की वारदात का पुलिस कोई सुराग नहीं जुटा पाई है। करीबियों पर ही पुलिस की शक की सुई घूम रही है। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के हलोर गांव निवासी किसान तेजबहादुर (42) मंगलवार को खेत में काम करते समय फावड़ा से वार करके हत्या कर दी गई थी। अज्ञात में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर पोस्टमार्टम के बाद सुबह किसान का शव गांव पहुंचा तो परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए। हंगामा करते हुए पत्नी रीता देवी, भाई प्रदीप कुमार ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती व सीओ सलोन यादवेंद्र बहादुर पाल ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की। भरोसा दिलाया कि जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा। इसके बाद परिजनों ने गांव में ही शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार मंजुला मिश्रा ने पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि किसान के साथ खेत में काम करने वाले दो श्रमिकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किसान की हत्या किसने और क्यों की, इसका जल्द पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed