फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The face of the city's parks will change; they will be developed

Raebareli News: बदलेगी शहर के पार्कों की तस्वीर, होंगे विकसित

Wed, 22 Jul 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 22 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The face of the city's parks will change; they will be developed
रायबरेली। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को नगरीय निकाय एवं जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) से संचालित योजनाओं व विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा हुई। बैठक में नगर क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण, पर्यटन विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार व आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


इस मौके पर डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने निर्देश दिया कि जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों में स्थानीय विशेषताओं के अनुरूप थीम आधारित पार्क विकसित किए जाएं, जिससे नागरिकों को बेहतर मनोरंजन व हरित वातावरण उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि पार्कों का विकास आकर्षक व सुव्यवस्थित रूप में किया जाए।
विज्ञापन


डीएम ने नगरों की सुंदरता व आकर्षण बढ़ाने के उद्देश्य से प्रमुख भवनों व महत्वपूर्ण स्थलों पर लाइटिंग के निर्देश दिए। शहर की दीवारों पर स्थानीय संस्कृति, विरासत व जनजागरूकता पर आधारित वाल पेंटिंग कराने के साथ ही प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण कराने के निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से नगरीय क्षेत्रों की पहचान मजबूत होगी और स्वच्छ एवं आकर्षक वातावरण का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में डलमऊ को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके तहत डलमऊ में पेयजल, प्रकाश, स्वच्छ शौचालय, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, संकेतक बोर्ड आदि काम प्राथमिकता पर कराने की कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed