फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The employee who cut the connection of the defaulter was beaten and held hostage

बकाएदार का कनेक्शन काटने गए कर्मचारी को पीटकर बंधक बनाया

Mon, 05 Apr 2021 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
The employee who cut the connection of the defaulter was beaten and held hostage
पीड़ित कर्मचारी महेंद्र कुुमार। 202-लालगंज विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारी की पिटाई से आक्रोशित बिज - फोटो : RAIBARAILY
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के चिलौला गांव में सोमवार को एक बकाएदार का बिजली कनेक्शन काटने गए दलित कर्मचारी को एक दबंग ने अपने साथियों के साथ पिटाई करते हुए बंधक बना लिया। पीड़ित कर्मचारी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई। आक्रोशित अधिकारियों और कर्मचारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक हड़ताल पर जाने का ऐलान किया। पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विद्युत उप केंद्र ग्रामीण के टेक्निकल ग्रेड 2 कर्मचारी महेंद्र कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह एक अन्य सहकर्मी राम पदारथ के साथ अधिकारियों के निर्देश पर एक लाख 22 हजार रुपये के बकाएदार चिलौला गांव निवासी सुनील कुमार के यहां जाकर बिजली बिल के भुगतान करने को कहा तो सुनील ने कहा कि वह अभी बिल नहीं जमा करेगा। इस कर्मचारी ने उसे बताया कि एक लाख से अधिक के बकायेदारों के कनेक्शन काटे जाने के अफसरों के निर्देश है। इसी समय ककराही गांव निवासी रवि सिंह अपने तीन चार साथियों के साथ वहां पहुंचा। कनेक्शन न काटने के लिए धमकाने लगा।
विज्ञापन

यहीं नहीं रवि सिंह ने जातिसूचक गाली दी और साथियों से कहा कि मारो इसको। जिस पर रवि सिंह व उसके साथ आए लोगों और सुनील ने उसे मारा पीटा। बुरी तरही पिटने से वह बेहोश हो गया। पीड़ित महेंद्र कुमार ने बताया कि रवि सिंह उसे अपनी गाड़ी में डालकर अपने घर ककराही उठा ले गया। जब उसे होश आया तो वह अपने आप को रवि सिंह के घर पर पाया। होश आने पर रवि सिंह ने उससे सादे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए और उसे छोड़ दिया। एक्सईएन दीपक कुमार, एसडीओ कैलाश यादव, जेई मुलायम यादव सहित बड़ी संख्या में विद्युत कर्मचारी कोतवाली पहुंचकर मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ कैलाश यादव, जेई मुलायम यादव ने बताया कि कर्मचारी की पिटाई से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों में व्यापक पैमाने पर रोष व्याप्त है। कर्मचारी की पिटाई करने वालों को जब तक गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक वह सब हड़ताल पर रहेंगे। इसकी सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed