फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The district will host eight divisional-level sports events

Raebareli News: मंडल स्तर के आठ खेलों की मेजबानी करेगा जिला

Thu, 25 Jun 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 25 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The district will host eight divisional-level sports events
रायबरेली। माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता के संबंध में बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बैठक हुई। इसमें वार्षिक खेलकूद की तैयारियों पर चर्चा के साथ ही कुछ लोगों को अहम जिम्मेदारी भी सौंपी गई। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के साथ इस वर्ष मंडल स्तर के आठ खेलकूद की मेजबानी भी रायबरेली को मिली है। इसीलिए सभी जिम्मेदार लोगों से आयोजनों को सफल बनाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


बैठक में शैक्षिक सत्र 2026-27 की माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन पर चर्चा की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने प्रतियोगिताओं के आयोजन को पूर्ण पारदर्शिता, सुचिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप कराने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। बैठक में शहर के पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. स्मिता मिश्रा को प्रतियोगिताओं का संयोजक नामित किया गया।
विज्ञापन


माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल ने बताया कि इस वर्ष जनपद रायबरेली को मंडल स्तर की आठ खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की जिम्मेदारी मिली है। इनमें तीरंदाजी, वुशु, राइफल शूटिंग, कुराश, गतका, सेपक टकरा, 14 वर्षीय बालक क्रिकेट तथा खो-खो प्रतियोगिताएं शामिल हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी प्रतियोगिताएं कुशल एवं अनुभवी निर्णायकों की देखरेख में पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं खेल भावना के अनुरूप आयोजित कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं के संचालन में निर्धारित नियमावली एवं मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए उत्कृष्ट अवसर प्राप्त हो सके। बैठक में जिला क्रीड़ा अधिकारी धीरेंद्र कुमार पुरुषोत्तम, प्रधानाचार्य शिव शंकर, नरेंद्र बहादुर सिंह, शिव शरण सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed