फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The current controversy over the death of workers, highway jam

करंट से श्रमिक की मौत पर बवाल, हाईवे जाम

Thu, 17 Dec 2015 11:48 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की। हाईवे जाम होने से दोनों तरफ का आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन


बवाल बढ़ने की सूचना पर सीओ महराजगंज ने पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के हिडइन गांव निवासी कमल कुमार (35) पुत्र रामविलास पावर हाउस में दिहाड़ी श्रमिक था।
विज्ञापन


सुबह हरचंदपुर कस्बे में पोल पर चढ़कर फॉल्ट ठीक कर रहा था। इसी दौरान बिजली आपूर्ति शुरू होने से कमल कुमार करंट की चपेट में आ गया और झुलस कर नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने गंभीर हालत में उसको सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। श्रमिक की मौत की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

उन्होंने कस्बे के पास ही लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर श्रमिक का शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि श्रमिक पावर हाउस के अफसरों, कर्मियों को सूचना देकर फॉल्ट ठीक करने गया था।


बावजूद आपूर्ति शुरू कर दी गई। अफसरों, कर्मियों की लापरवाही से कमल की जान गई है। उनका कहना था कि मृतक ही परिवार में इकलौता कमाने वाला था।

पत्नी केतकी के अलावा दो बेटे सतेंद्र, देवेंद्र हैं, जो अभी छोटे हैं। सीओ सत्यपाल सिंह ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। करीब एक घंटे तक हाईवे जाम होने से वाहनों का आवागमन ठप रहा।

वहीं हरचंदपुर थाना क्षेत्र में दिहाड़ी श्रमिक की मौत के मामले में पावर हाउस के एसएसओ और सभी जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

थानेदार अरुण शुक्ला का कहना है कि मृतक के भाई रामानंद की तहरीर पर एसएसओ देवराज और सभी जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

जांच के बाद सामने आएगा कि घटना के लिए कौन-कौन जिम्मेदार अधिकारी दोषी हैं। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

एसडीओ पावर कॉर्पोरेशन एसएन सिंह यादव का कहना है कि श्रमिक की मौत के मामले में प्रथम दृष्टया पावर हाउस के कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ रही है।

इसकी जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed