फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The crossing is not closed due to road traffic, Triveni Express stopped.

Raebareli News: रोड ट्रैफिक से क्रॉसिंग बंद नहीं, रुकी त्रिवेणी एक्सप्रेस

Sat, 07 Feb 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 07 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The crossing is not closed due to road traffic, Triveni Express stopped.
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन के निकट स्थित मधुबन क्रॉसिंग पर शुक्रवार की शाम सड़क यातायात का दबाव बहुत अधिक होने से फाटक बंद नहीं हो सका, जिससे त्रिवेणी एक्सप्रेस को स्टेशन पर ही 20 मिनट तक रोकना पड़ा। गेट बंद करने को लेकर वाहन चालकों और गेटमैन के बीच नोकझोंक भी हुई ।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के पास दरियापुर रेल लाइन पर मधुबन क्रॉसिंग है, जहां शाम को एक के बाद एक कई ट्रेनों का आवागमन होता है। इस दौरान सड़क यातायात भी ज्यादा रहता है। बार-बार क्रॉसिंग बंद होने से सड़क पर जाम लग जाता है। कई बार तो एक साथ ट्रेनों को पास कराने के लिए आधे से पौन घंटे तक क्रॉसिंग बंद रहती है, जिससे दिक्कत और बढ़ जाती है। शुक्रवार की शाम प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस रायबरेली की तरफ आई, जिसके तुरंत बाद ही रायबरेली-रघुराज सिंह पैसेंजर को रवाना किया गया। पैसेंजर ट्रेन 20 मिनट देरी से रवाना की जा सकी।
विज्ञापन

दो ट्रेनों को पास कराने के लिए क्रॉसिंग देर तक बंद रखने के बाद जब खोली गई तो रोड ट्रैफिक का दबाव इतना ज्यादा बढ़ गया कि फिर क्रॉसिंग बंद करना मुश्किल हो गया। इसी बीच टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस रायबरेली स्टेशन पहुंच गई, लेकिन उसे रवाना नहीं किया जा सका। करीब 20 मिनट इंतजार के बाद त्रिवेणी एक्सप्रेस को रवाना किया जा सका। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि मधुबन क्रॉसिंग पर आए दिन समस्या रहती है। सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed