फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The criminal history details of the candidates will be on the app

एप पर होगा उम्मीदवारों के आपराधिक इतिहास का ब्योरा

Sat, 22 Jan 2022 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
The criminal history details of the candidates will be on the app
रायबरेली। विधानसभा चुनाव में इस बार भाग्य आजमाने वाले प्रत्याशियों का ब्योरा एप पर अपलोड होगा। चुनाव आयोग ने इसके लिए केवाईसी (नो योर कैंडीडेट) एप लांच कर दिया है।
विज्ञापन

नामांकन दाखिल होते ही प्रत्याशियों का आपराधिक इतिहास एप पर अपलोड किया जाएगा। मतदाता इसके जरिए मोबाइल पर इस एप को डाउनलोड करके प्रत्याशियों की क्राइम हिस्ट्री भी देख सकेगा।
विज्ञापन

मतदाताओं की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने केवाईसी एप लांच किया है। इससे पूर्व के चुनावों में प्रत्याशियों का ब्योरा आयोग अपनी वेबसाइट पर डालता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सी-विजिल एप कसेगा आचार संहिता उल्लंघन पर शिकंजा
चुनाव आयोग ने सी-विजिल एप को चुनाव में होने वाली गड़बड़ियां रोकने के लिए तैयार किया है। अगर चुनाव में कहीं धांधली हो रही या कोई नोट, शराब बांटकर आचार संहिता का उल्लंघन करता है तो इस एप के माध्यम से शिकायत की जा सकती है।
पिछले लोकसभा चुनाव में इसके एप द्वारा खूब शिकायतें चुनाव आयोग के माध्यम से जिला प्रशासन को मिली थीं। शिकायत दर्ज कराने के लिए स्मार्ट फोन में एप डाउनलोड करके फोटो या वीडियो डाला जा सकता है। यह शिकायत कहीं से भी कोई भी कर सकता है। मिलीं शिकायतें आयोग जिला प्रशासन के माध्यम से निस्तारित करवाएगा

चुनाव आयोग से केवाईसी और सी-विजिल एप लांच किया गया है। केवाईसी एप पर प्रत्याशियों का आपराधिक इतिहास अपलोड किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल से प्रत्याशियों की क्राइम हिस्ट्री जान सकेगा। सी-विजिल एप से आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की जा सकती है।
अमित कुमार, एडीएम (प्रशासन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed