{"_id":"68a4d517145e5a73cd0a6401","slug":"the-couple-was-beaten-up-and-their-house-was-looted-raebareli-news-c-101-1-slko1031-139265-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: दंपती को पीटा, घर में घुस की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: दंपती को पीटा, घर में घुस की लूटपाट
Wed, 20 Aug 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। दंपती की न सिर्फ पिटाई की गई, बल्कि घर में घुसकर लूटपाट की गई। कोर्ट के आदेश पर आठ महीने बाद मंगलवार को पुलिस ने आरोपी तीन सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
भखरी मजरे उमरन निवासी मनीषा देवी के मुताबिक चार अक्तूबर 2024 को शैलेंद्र कुमार लखनऊ से मजदूरी कर घर लौट रहे थे। उमरन पहुंचने पर विपक्षी संदीप ने खेत जोताई के पैसे को लेकर पति से कहासुनी की। इसके बाद जबरन चार पहिया वाहन पर पति को बैठाकर गांव स्थित पुल के पास ले गए। इसी दौरान संंदीप के दो भाई संजय, बृजेश भी आ गए। तीनों ने मिलकर पति की पिटाई की और 15 हजार रुपये छीन लिए।
पीडि़ता के मुताबिक तीनों भाई उनके घर घुस गए। 10 हजार रुपये की नकदी व लाखों कीमत के जेवरात समेत अन्य सामान भी लूट लिया। विरोध करने पर उनकी भी पिटाई की। घटना की तहरीर पुलिस को दी थी, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।