{"_id":"76c8c2e40851b6b9ea1d3bbfb3cf891b","slug":"the-complaint-against-the-center-administrator-sector-magistrates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र व्यवस्थापक ने सेक्टर मजिस्ट्रेट के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र व्यवस्थापक ने सेक्टर मजिस्ट्रेट के खिलाफ दी तहरीर
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान इंटर कॉलेज बडे़रवा में 26 फरवरी को भारी मात्रा में नकल सामग्री पकड़ने वाले सेक्टर मजिस्ट्रेट जेएन राव ने डीआईओएस को पत्र खिलकर केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई व हटाने की संस्तुति की है।
वहीं केंद्र व्यवस्थापक ने तहरीर देकर सेक्टर मजिस्ट्रेट पर जबरन नकल करवाने का दबाव बनाने और रुपये मांगने का आरोप लगाया। पुलिस पड़ताल में जुट गई है।
गत 26 फरवरी को डलमऊ ब्लॉक क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज में द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट में भौतिकी द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट व बीडीओ डलमऊ जेएन राव ने छापा मारा था।
सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बताया कि परीक्षा केंद्र के बाहर भारी संख्या में लोग नकल सामग्री लिए खड़े थे। कैंपस के अंदर पकडे़ गए व्यक्ति के पास नकल सामग्री मिली थी। धरा गया व्यक्ति परीक्षा केंद्र का लिपिक जागेलाल था।
विज्ञापन
सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बताया कि परीक्षार्थियों को नकल कराने में केंद्र व्यवस्थापक संलिप्तता प्रकाश में आई थी। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए डीआईओएस से केंद्र प्रभारी को हटाने व कार्रवाई की संस्तुति शुक्रवार को ही कर दी गई थी।
शनिवार को केंद्र व्यवस्थापक अशोक कुमार ने स्कूल के प्रबंधक व अन्य लोगों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से शिकायत की। लेकिन बात न बनने पर यह डलमऊ कोतवाली पहुंचे और सेक्टर मजिस्ट्रेट जेएन राव के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया कि दबाव बनाकर जबरन नकल कराने की बात खिलवाने का प्रयास किया।
रुपये भी मांगने के आरोप लगाए। मामले में केस दर्ज कराने की मांग की। कोतवाली प्रभारी डलमऊ ओपी यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
डीआईओएस डॉ. विनय मोहन का कहना है कि डलमऊ के सेक्टर मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट आने के बाद किसान इंटर कॉलेज बडे़रवा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मामला संज्ञान में आया है, रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।