फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The city will get 28 new ASHAs for health services

Raebareli News: शहर में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मिलेंगी 28 नई आशाएं

Mon, 27 Jul 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 27 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The city will get 28 new ASHAs for health services
रायबरेली। शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 28 नई आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इन्हें विभिन्न मोहल्लों में तैनात किया जाएगा। इससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन समेत अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और बेहतर होगी।
विज्ञापन



मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में आशा कार्यकर्ताओं के 105 पद स्वीकृत हैं। इनमें रिक्त 29 पदों के लिए जिला स्तरीय चयन समिति ने साक्षात्कार आयोजित किया, जिसमें 28 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। एक पद के लिए आवेदन न मिलने के कारण वह रिक्त रह गया। उन्होंने बताया कि शेष रिक्त पद पर भी जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


सीएमओ ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग और समुदाय के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होती हैं। वे गर्भवती महिलाओं की देखभाल, संस्थागत प्रसव, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन तथा विभिन्न जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डीएस अस्थाना तथा एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि चयन प्रक्रिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय चयन समिति ने पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई। अभ्यर्थियों का चयन शैक्षिक योग्यता, कार्यानुभव और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया गया। नियुक्ति की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद चयनित आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर कार्यभार सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed