{"_id":"0c000a1b617945988198fbe29db35f59","slug":"the-city-was-shrouded-in-darkness-consumers-suffering-from-heat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरे में डूबा रहा शहर, उपभोक्ता गर्मी से बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरे में डूबा रहा शहर, उपभोक्ता गर्मी से बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Thu, 18 Jun 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
बुधवार रात सवा दस बजे इमरजेंसी रोस्टिंग हो गई। इससे एक साथ पूरे शहर में
विज्ञापन
अंधेरा छा गया। कूलर और एसी ने काम करना बंद कर दिया। रात सवा बारह बजे
बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं गुरुवार को पूरे दिन
ट्रिपिंग होती रही। कैपरगंज निवासी गुड्डूू, अमर नगर निवासी सर्वेश
दीक्षित, सत्य नगर निवासी अर्जुन, जैतूपुर निवासी गुरु प्रसाद ने कहा कि
अधिकारी भले ही नगर को 22 घंटे बिजली देने का दावा कर रहे हों, लेकिन
असलियत इससे अलग है। उधर, एसडीओ टाउन पीके सिंह का कहना है कि मुख्यालय से
आदेश आने पर रात में दो घंटे की इमरजेंसी कटौती हुई थी।