फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The city of industry will come on the third day through a changed route

Raebareli News: बदले हुए रास्ते से तीन को आएगी उद्योग नगरी

Fri, 28 Nov 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 28 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The city of industry will come on the third day through a changed route
रायबरेली। कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर तीन दिसंबर को सुबह 9:25 बजे से शाम 5:25 बजे तक आठ घंटे का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इससे कानपुर-लखनऊ मार्ग पर दौड़ने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें रायबरेली से गुजरने वाली दो ट्रेनें भी शामिल हैं। मुंबई से आने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस लखनऊ के बजाए बदले हुए मार्ग से आएगी, जिससे लेटलतीफी बढ़ेगी। आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस को भी चार घंटे तक नियंत्रित करने के लिए कई जगह रोका जाएगा।
विज्ञापन


मुंबई से प्रतापगढ़ जाने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस दो दिसंबर को लोकमान्य तिलक से रवाना होगी और तीन दिसंबर को उन्नाव तक अपने रास्ते चलेगी। इसके बाद इस ट्रेन का मार्ग परिवर्तन कर दिया जाएगा। यह ट्रेन लालगंज, डलमऊ, उबरनी के रास्ते रायबरेली आएगी और फिर प्रतापगढ़ जाएगी। यह ट्रेन उन्नाव से लखनऊ होते हुए रायबरेली के बीच निरस्त रहेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण ट्रेन की लेटलतीफी बढ़ सकती है।
विज्ञापन


दूसरी ट्रेन नीलांचल एक्सप्रेस है। पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस के लिए चार घंटे तक अलग-अलग स्टेशनों पर रोका जाएगा। इससे यह ट्रेन विलंब से पहुंचेगी। यह ट्रेन पुरी से चलने के बाद रायबरेली और फिर लखनऊ होते हुए कानपुर की तरफ जाती है। ट्रैफिक ब्लॉक खत्म होने के इंतजार में नीलांचल एक्सप्रेस को रायबरेली और फिर लखनऊ तक पहुंचने में काफी समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी का कहना है कि रेल संरक्षा एवं संरचना उन्नयन कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 3 दिसंबर को कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर अमौसी व मानक नगर स्टेशवों और जैतीपुर-हरौनी रेलखंड के बीच आठ घंटे का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा।


यह ब्लॉक सुबह 9:25 बजे से शाम 5:25 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान क्रॉसिंग संख्या-05/सी एवं 06/सी के निकट बॉक्स पुशिंग कार्य और डाउन लाइन शिफ्टिंग समेत कई खास काम कराए जाएंगे। इस अवधि में कई ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किया जाएगा। उन्होंने यात्रियों से कहा है कि तीन दिसंबर को अपनी यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति के बारे में जरूर पता कर लें, ताकि कोई असुविधा न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed