फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The city is stuck in traffic jam due to the arbitrariness of e-rickshaws

Raebareli News: ई रिक्शों की मनमानी से जाम में उलझा शहर

Thu, 16 Oct 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 16 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The city is stuck in traffic jam due to the arbitrariness of e-rickshaws
शहर में सवारियों को लेकर जाते ई रिक्शा चालक।
रायबरेली। ई रिक्शा की बेहिसाब बढ़ती संख्या के कारण शहर जाम में उलझा है। खास बात ये है कि नियमों की अनदेखी करके सड़कों पर दौड़ाए जा रहे ई रिक्शा हादसे का सबब बन रहे हैं। रूट निर्धारित होने के बावजूद मनमाने तरीके से संचालन हो रहा है। पुलिस भी यातायात नियमों का पालन कराने में असहाय नजर आ रही है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग के मुताबिक मौजूदा समय में शहर में आठ हजार ई रिक्शा संचालित हैं। शहर में ई रिक्शा संचालन के लिए बाकायदा ट्रैफिक पुलिस ने रूट निर्धारित किए हैं। चालक मनमाने तरीके से हर रूट पर ई रिक्शा चलाते हैं। यही वजह है कि शहर के प्रमुख चौराहों जिला अस्पताल, सुपर मार्केट, घंटाघर, सिविल लाइन, रतापुर चौराहा, पुलिस लाइन आदि स्थानों पर हर दिन जाम लगता है।
विज्ञापन


खास बात ये भी है कि चालक तेज रफ्तार में ई रिक्शा चलाते हैं। क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठाते हैं। चालक सड़कों पर कहीं भी रुक कर यात्रियों को बैठाते हैं। यही वजह है कि हादसे होते हैं और लोग अपनी जान गंवा बैठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह में 700 ई रिक्शा का हुआ चालान
यातायात प्रभारी इंद्रपाल सिंह का कहना है कि चालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि निर्धारित रूट पर ही ई रिक्शा का संचालन करें। यातायात नियमों के प्रति उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है। एक माह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 700 ई रिक्शा का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed