{"_id":"6aad8b8403a9d0de9400e69c","slug":"the-children-captured-their-talent-on-paper-raebareli-news-c-101-1-slko1034-167826-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बच्चों ने प्रतिभा को कागज पर उकेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बच्चों ने प्रतिभा को कागज पर उकेरा
Sat, 19 Sep 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, कल्पनाशीलता एवं सृजनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से माध्यमिक शिक्षा विभाग के 37 विद्यालयों में शुक्रवार को चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें कक्षा 9 से 12 तक के 1040 विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। सभी बच्चों ने रंगों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को कागज पर उकेरा।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए चित्रों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक, राष्ट्रीय एवं समसामयिक विषयों को बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने रंगों और रेखाओं के माध्यम से अपने विचारों एवं भावनाओं को अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता में विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें जरूरी मार्गदर्शन भी दिया।
जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मक क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर दिया जा रहा है। ऐसी रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।