फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The body of a young man was found hanging in the room

Raebareli News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Tue, 09 Dec 2025 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 09 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging in the room
फोटो संख्या 8
विज्ञापन

रायबरेली। ऊंचाहार कस्बे के अलीगंज मोहल्ले में एक युवक ने संदिग्ध हालात में खुदकुशी कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। बहन जब कोचिंग पढ़कर घर लौटी तो घटना की जानकारी हुई।

मोहल्ला निवासी अरुण कुमार (23) पुत्र रामबहादुर मुंबई शहर की एक कंपनी में सफाईकर्मी थे। उनके पिता एनटीपीसी परियोजना के स्कूल में स्वीपर का काम करते हैं। बड़ा भाई करन कुमार बरेली शहर के एक होटल में वेटर है।
विज्ञापन


अरुण कुमार कुछ दिन पहले ममेरी बहन की शादी में शामिल होने आए थे। इसके बाद वह मुंबई चले गए थे। पिता ने बताया कि अरुण रविवार की शाम मुंबई से फिर घर आया था। सोमवार को बेटी आसना कुमारी कंप्यूटर की कोचिंग करने गई थी। मां आरती देवी भी घर नहीं थी। बेटी जब कोचिंग से आई, तो अरुण का शव कमरे के फंदे से लटका मिला। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि युवक ने किन कारणों से आत्महत्या की है, इसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed