फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The body of a worker was found hanging under suspicious circumstances

Raebareli News: संदिग्ध हालात में लटकता मिला श्रमिक का शव

Mon, 07 Jul 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 07 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The body of a worker was found hanging under suspicious circumstances
बछरावां (रायबरेली)। बगाही गांव के रहने वाले सुखराम (21) का शव रविवार सुबह फंदे से लटकता मिला। पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजन आक्रोशित हो गए। परिजनों ने पुलिस को शव को कब्जे में लेने से रोक दिया। परिजनों ने एक महिला पर सुखराम की हत्या करने का आरोप लगाते हुए उसकी गिरफ्तारी करने की मांग की। पांच घंटे तक विरोध प्रदर्शन चला।
विज्ञापन


भाई पुल्लू के मुताबिक सुखराम उनका छोटा भाई था। माता-पिता का निधन हो चुका है। सुुखराम उनके साथ रहता था। वह मजदूरी करता था। शनिवार शाम भोजन के बाद वह सो गया था। सुबह नींद खुली तो सुखराम चारपाई पर नहीं मिला। खोजबीन शुरू की तो घर से 100 मीटर दूर पेड़ से रस्सी के सहारे उसका शव लटकता पाया गया।
विज्ञापन


पुल्लू के मुताबिक सुखराम की शादी नहीं हुई थी। एक महिला के घर उसका आना-जाना था। आशंका है कि महिला ने पहले उनके भाई की हत्या की और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे से लटका दिया। बड़े भाई बराती के मुताबिक सुखराम की हत्या हुई है। दोपहर 12 बजे पुलिस ने प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई कराने का भरोसा दिया तो परिजन शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ग्रामीणों की माने तो कई दफा सुखराम ने जान देने की कोशिश की थी। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की वजह सामने आएगी। फिलहाल, मामला खुदकुशी का लग रहा है। जांच कराई जा रही है।



पिता का भी लटकता मिला था शव
पुल्लू के मुताबिक एक साल पहले उनके पिता राम का शव भी फंदे से लटकता पाया गया था। पुलिस ने घटना को खुदकुशी बताकर मामले से पल्लू झाड़ लिया था। अब उनके भाई सुखराम का शव भी फंदे से लटकता पाया गया है। उनके भाई की हत्या की गई है। भाई की मौत की गहनता से जांच होनी चाहिए। उधर, सुखराम की मौत से भाइयों समेत अन्य परिजनों में रोना पीटना मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed