फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The body of a woman who had left her house was found hanging from a noose

Raebareli News: घर से निकली महिला का फंदे से लटका मिला शव

Sun, 16 Mar 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 16 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The body of a woman who had left her house was found hanging from a noose
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात घर से निकली महिला का शव आम के पेड़ में साड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला। महिला व घरवालों से इलाज कराने को लेकर कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन


महराजगंज इलाके के गढ़ी मजरे अतरेहटा की कुसुमा पत्नी महेश करीब 15 दिन पहले प्रयागराज थीं। वापस लौटते समय प्रतापगढ़ के पास बाइक फिसलने वह घायल हो गई थी। महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। होली के दिन महिला के इलाज कराने को लेकर घरवालों में विवाद हुआ था।
विज्ञापन


इससे नाराज कुसुमा रात करीब नौ बजे घर से बिना बताए निकल गई। शनिवार सुबह शव घर से छह किमी दूर ईशागंज गांव के पास आम के पेड़ में साड़ी के सहारे लटकता मिला। घटना की जानकारी पर ससुराल और मायके पक्ष के लोग भी मौके पर आए। कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि घरेलू कलह के चलते महिला के खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed