{"_id":"dd53bbdbdb021468f1e6750e53262378","slug":"the-25th-pac-champion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25वीं वाहिनी पीएसी बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25वीं वाहिनी पीएसी बनी चैंपियन
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरा बाजार स्थित 25वीं वाहिनी पीएसी में चल रहे चतुर्थ अंतर वाहिनी पीएसी लखनऊ अनुभाग की मलखम्भ प्रतियोगिता में मेजबान खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
शनिवार को खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर मेजबान टीम चैंपियन बनी। मुख्य अतिथि 25वीं वाहिनी पीएसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
कहा कि खेल शरीर स्वस्थ होने के साथ मानसिक मजबूती भी मिलती है। प्रतियोगिता में लखनऊ अनुभाग की पांच टीम 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी, 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली, 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा, 32वीं और 35वीं वाहिनी लखनऊ की टीम ने प्रतिभाग किया।
प्रतिभागियों ने मलखम्भ पर सूर्य नमस्कार, कमल का फूल, बजरंगी, शेर आदि पोजीशन बनाकर सभी को आश्चर्यचकित किया। वहीं सूबेदार मेजर हीरालाल के दो चार पहिया वाहन के बीच में रोकने की कला की सभी ने प्रशंसा की।
विज्ञापन
खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर मेजबान टीम पहले स्थान पर रही। वहीं 35वीं वाहिनी लखनऊ द्वितीय स्थान पर रही। व्यक्तिगत स्पर्धा में 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के संतोष कुमार प्रथम और 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली के ओम प्रकाश यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का संचालन सूबेदार शिविरपाल आलोक तिवारी ने किया। निर्णायक की भूमिका मुख्य आरक्षी शिवबहादुर सिंह, जयशंकर पाठक ने निभाई।
इस मौके पर सहायक सेनानायक श्याम प्रकाश उपाध्याय, शिविरपाल श्रीप्रकाश दुबे मौजूद रहे।