फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Testing shed inaugurated with Vande Bharat coaches

वंदेभारत कोच के साथ टेस्टिंग शेड का उद्घाटन

Thu, 31 Mar 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Testing shed inaugurated with Vande Bharat coaches
लालगंज (रायबरेली)। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के जीएम विनय मोहन श्रीवास्तव ने बुधवार को कारखाना परिसर में निर्मित पहले वंदेभारत प्रोटोटाइप कोच और टेस्टिंग शेड का उद्घाटन किया। इस नवनिर्मित टेस्टिंग शेड में वंदेभारत कोचों के विद्युत परीक्षण का काम किया जाएगा। इससे कोचों के उत्पादन को गति मिलेगी।
विज्ञापन

कारखाना परिसर में महाप्रबंधक के नेतृत्व में वंदेभारत ट्रेन सेट के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। कारखाने में पहले वंदेभारत प्रोटोटाइप कोच के सेल का कार्य पूरा किया जा चुका है। जीएम ने बताया कि निर्माण कार्य प्रत्येक स्तर पर कार्य की गुणवत्ता की जांच, सतत निगरानी करके कराया गया है। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए नगद पुरस्कार की घोषणा भी की गयी। इस मौके पर आरेडिका के प्रधान मुख्य अभियंता रामवृक्ष यादव, प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता एसएस कलसी एवं प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता संजय अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed