फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Tested health of 2438 patients, 381 were found suffering from fever

2438 मरीजों की परखी सेहत, 381 बुखार से मिले पीड़ित

Sun, 24 Oct 2021 08:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Tested health of 2438 patients, 381 were found suffering from fever
रायबरेली। जिले की 53 पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगा। इस दौरान 2438 मरीजों की सेहत परखी गई। इसमें 381 मरीज बुखार से पीड़ित पाए गए। चिकित्सकों ने मरीजों को दवाएं भी दीं। साथ ही खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। मौसम बदल रहा है। इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.वीरेंद्र सिंह ने कुर्री सुदौली पहुंचकर स्वास्थ्य मेले की हकीकत परखी। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज करें।
जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदीटीकर में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगा। ज्यादातर मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम से संबंधित रहे।
विज्ञापन

सीएचसी के डॉ. संजय तिवारी ने बताया कि आए हुए सभी मरीजों के कोविड-19 की जांच की गई। इसके बाद भी सभी की परखी गई। सरेनी क्षेत्र के पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित मेले में मरीजों की सेहत जांची गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजगांव में डॉ. बीपी सिंह, डॉ.रुचि सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दूधवन में डॉ. विपिन कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजपुर डॉ. प्रदीप कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कस्बा बदलू में डॉ.शशांक व डा. अमृता ने मरीजों की जांच की।

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि 53 पीएचसी में मेला लगा। इसमें 156 डॉक्टर, 328 पैरामेडिकल स्टाफ ने मरीजों की सेहत जांची। कुल 2438 मरीज इलाज कराने पहुंचे। 171 मरीजों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। मेले में बुखार के 381, नेत्र रोग के तीन, पेट के 10, शुुगर के 249 व त्वचा रोग से संबंधित 97 मरीज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed