फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Tender dismiss

स्वास्थ्य महानिदेशक ने निरस्त किया 4.88 करोड़ से खरीद का टेंडर

Sat, 02 Jul 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tender dismiss
रायबरेली। जिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रहीं डॉ. नीता साहू ने 4.88 करोड़ से खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया मनमर्जी तरीके से की।
विज्ञापन

अपर निदेशक डॉ. जीएस बाजपेयी की जांच में मानकों के विपरीत मिलने के बाद स्वास्थ्य महानिदेशक ने टेंडर प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है।
टेंडर प्रक्रिया निरस्त किए जाने के बाद मामले से जुड़े कई लोगों पर कार्रवाई की जा सकती है। अमर उजाला ने 29 जून के अंक में इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
जिला अस्पताल में इलाज संबंधी उपकरणों, फर्नीचर व अन्य चिकित्सीय संसाधनों की खरीद के लिए 4.88 करोड़ की टेंडर प्रक्रिया की गई।
उन्नाव निवासी धीरेंद्र बहादुर सिंह ने राज्यमंत्री संसदीय कार्यमंत्री, चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण व मातृ एवं शिशु कल्याण से मामले की शिकायत की थी।
विज्ञापन

राज्यमंत्री के आदेश पर स्वास्थ्य महानिदेशक ने मामले की जांच अपर निदेशक को दी थी। तीन दिन पहले अपर निदेशक डॉ. जीएस बाजपेयी ने मामले की जांच जिला अस्पताल आकर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर निदेशक ने जांच में पाया कि सीएमएस ने मनमर्जी तरीके से जेम पोर्टल के मानकों को ताक पर रखकर टेंडर प्रक्रिया कराई थी। प्रक्रिया में मानकों का पालन नहीं किया गया।
उन्होंने टेंडर प्रक्रिया को निरस्त करने के साथ ही सीएमएस के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करके स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र भेज दिया था।
अपर निदेशक की जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य महानिदेशक वेदव्रत सिंह ने टेंडर प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है। पत्र आने के बाद जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया है।
अपर निदेशक डॉ. जीएस बाजपेयी ने बताया कि जिला अस्पताल में 4.88 करोड़ से उपकरण व फर्नीचर खरीद की टेंडर प्रक्रिया पूरी करके महानिदेशक को रिपोर्ट भेजी थी।

मामले में राज्यमंत्री के स्तर पर शिकायत की गई थी। जांच के बाद प्रक्रिया को निरस्त करने के साथ ही सीएमएस डॉ. नीता साहू पर कार्रवाई के लिए संस्तुति की थी। टेंडर प्रक्रिया में मानकों का पालन नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed