फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Tempo relapse, eight passengers injured

टेम्पो पलटा, आठ सवारियां घायल

Mon, 29 Jun 2015 11:45 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
हरचंदपुर थाना क्षेत्र में हरचंदपुर-सिरसाघाट मार्ग पर सोमवार को पथरा बाग के पास तेज रफ्तार टेम्पो बेकाबू होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार आठ यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


 यह हादसा उस समय हुआ, जब टेम्पो हरचंदपुर से सवारियां लेकर अचलेश्वर बाजार जा रहा था। हादसे में पूरे तेजू निवासी आशुतोष (18), पूूरे लाखन निवासी राममिलन (23), रामसमुझ (32), सूरज (14), चकसुंडा निवासी हेमंत (42), बल्दूपुर निवासी संजू (27), राम सजीवन (29), राज कुमारी (23) घायल हो गए।
विज्ञापन


 आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां आशुतोष और राममिलन की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से राममिलन को लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानेेदार रामऔतार ने बताया कि हादसे के बाद चालक भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed