{"_id":"5fbaae458ebc3ec5ed5ac483","slug":"tempo-collides-with-tractor-driver-dies-raibaraily-news-lko551257363","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से टकराया टेम्पो, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से टकराया टेम्पो, चालक की मौत
विज्ञापन
रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र में शनिवार रात सवारियों को छोड़कर घर लौट रहा एक टेम्पो सामने से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ गया। इससे टेम्पो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
डीह कस्बा निवासी आजाद (22) पुत्र असलम नसीराबाद मार्ग पर टेंपो चलाता था। सवारियों को नसीराबाद से छोड़कर घर लौट रहा था। सीतापुर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गया। इससे टेम्पो चालक आजाद गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंचे परिवारीजन उसे सीएचसी डीह ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से पिता असलम व मां नीलम का हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष राकेश सिंह यादव ने बताया कि मामले की तहरीर नहीं मिली है।