फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Teen's body found hanging from truck body, murder suspected

Raebareli News: किशोर का शव ट्रक की बॉडी से लटका मिला, हत्या आशंका

Fri, 18 Apr 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 18 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Teen's body found hanging from truck body, murder suspected
लालगंज (रायबरेली) कोतवाली क्षेत्र के अंबारा पश्चिम गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर खड़े ट्रक की बॉडी से शुक्रवार शाम को एक किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान अभय नाई (17 वर्ष) पुत्र प्रेम शंकर, निवासी गडरियन का पुरवा, मजरा अंबारा पश्चिम के रूप में हुई है।
विज्ञापन

अभय बृहस्पतिवार की शाम ट्रैक्टर लेकर घर से निकला था, लेकिन शुक्रवार को उसका शव गांव के निकट झाड़ियों और ईंट के ढेर के पास एक पुराने खड़े ट्रक की बॉडी से गमछे के सहारे लटका हुआ मिला। मृतक के पैर जमीन से लगे हुए थे, जिससे स्वजन घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। शव को सबसे पहले जंगल में मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना मृतक के परिवार और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


पिता का आरोप: पहले भी मिल चुकी थी धमकी
मृतक के पिता प्रेम शंकर ने बेटे की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है और अभय को पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम एक युवक ने उन्हें सूचना दी कि अभय का शव ईंट भट्ठे के पास लटका हुआ है। घटना से मृतक की मां पूनम, भाई अजय, विजय और बहनें शुभी, प्रिया, सोनाली व सोनम का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed